उपभोक्ता अधिकार Upbhokta Adhikar Economics class 10

उपभोक्ता अधिकार: उपभोक्ता का अधिकार कक्षा 10 अर्थशास्त्र की महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: इस पाठ में हम समझेंगे उपभोक्ता क्या होता है तथा उनके कौन-कौन से अधिकार है जिन्हें प्रत्येक उपभोक्ता को जानने की आवश्यकता है। इस अध्याय के जितने भी प्रश्न उत्तर इस लेख में दिए गए हैं सभी माध्यमिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

उपभोक्ता अधिकार महत्वपूर्ण बातें:

उपभोक्ता: उपभोक्ता का व्यक्ति है जो अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी वस्तु या सेवा का उपयोग करता है तथा अपनी आवश्यकता को संतुष्ट करता है। प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी वस्तु का प्रयोग जरूर करता और इस कारण हम कह सकते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति एक उपभोक्ता। उपभोक्ता एक आर्थिक एजेंट होता है जो आय और व्यय से संबंधित निर्णय लेता।

उपभोक्ता शोषण: सभी उपभोक्ता विवेकशील नहीं होते हैं। अधिकांश उपभोक्ता बहुत ही साधारण और सरल होते हैं, जिसके भोलेपन का फायदा समाज में व्यापारियों के द्वारा उठाया जाता है। इनके भोलेपन के कारण व्यापारी इनसे उचित मूल्य से अधिक पैसे वसूल करते हैं, वजन में कम सामान देते हैं या फिर घटिया सामान देते हैं। उपभोक्ताओं के साथ हो रही इन्हीं व्यवहारों को उपभोक्ता शोषण कहा जाता है।

उपभोक्ता जागरूकता: उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के लिए समाज में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा कई सारे जागरूक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता शोषण को खत्म करना। भारतीय संविधान में उपभोक्ताओं के हित में कई सारे प्रावधान किए गए हैं, उपभोक्ताओं को इन्हीं अधिकारों से अवगत कराना उपभोक्ता जागरूकता कहलाता है।

उपभोक्ता का अधिकार: उपभोक्ता को शोषण से बचाया जा सके इसके लिए भारतीय संविधान में कई ऐसे अधिकारों का प्रावधान किया गया है जिसके तहत उपभोक्ताओं को सोशल से बचाया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने के लिए जिन अधिकारों का होना आवश्यक है उन अधिकारों को उपभोक्ता अधिकार के नाम से जाना जाता है।

उपभोक्ता अधिकार महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर:

प्रश्न: उपभोक्ता किसे कहते हैं?
उत्तर: उपभोक्ता एक आर्थिक एजेंट होता है जो धन से संबंधित निर्णय लेता। दूसरे शब्दों में उपभोक्ता व व्यक्ति है जो अपनी आवश्यकताओं या इच्छा की पूर्ति के लिए वस्तुओं तथा सेवाओं का उपयोग करता है।

प्रश्न: उपभोक्ता के कोई दो अधिकारों का वर्णन करें।
उत्तर: पहला: उपभोक्ता के पास सुरक्षा का अधिकार होता। अर्थात उपभोक्ता उन वस्तुओं से स्वयं की सुरक्षा कर सकता जो उनके जीवन या संपत्ति के लिए नुकसानदायक है। दूसरा: उपभोक्ता किसी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, वजन आदि की जांच परख कर सकता।

प्रश्न: उपभोक्ता शोषण का अर्थ स्पष्ट करें।
उत्तर: उपभोक्ता शोषण का साधारण अर्थ है, लेन-देन में उपभोक्ताओं के साथ धोखा करना। इस धोखा में कम वजन का सामान, मिलावटी वाला सामान तथा अधिक मूल्य वसूल करना आदि सम्मिलित है।

प्रश्न: उपभोक्ता के दो कर्तव्यों का वर्णन करें।
उत्तर: उपभोक्ता के दो कर्तव्य निम्नलिखित है:

  1. उपभोक्ता केवल प्रमाणित सामानों को ही खरीदें जिसमें आईo एसo आईo या एग मार्क के निशान लगी हो।
  2. उपभोक्ता अपनी वास्तविक शिकायत को उचित कार्यालय में अवश्य दर्ज करें।

प्रश्न: “उपभोक्ता जागरूकता आवश्यक है।” कथन की पुष्टि करें।
उत्तर: उपभोक्ता जागरूकता आवश्यक है क्योंकि क्योंकि उन्हें शोषण से बचाती है। उपभोक्ता जागरूकता उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से परिचित कराती है। यह किसी भी उपभोक्ता को विवेकशील बनाती है तथा वस्तुओं और सेवाओं के संबंध में शंकाओं को दूर करती है। एक उपभोक्ता को समाज में सशक्त बनाने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है।

प्रश्न: उपभोक्ता सुरक्षा कानून 1986 क्यों बनायें गए?
उत्तर: प्रतिदिन समाज में उपभोक्ताओं के साथ शोषण होता है। उन्हें शोषण से बचाने के लिए उपभोक्ता सुरक्षा कानून 1986 बनाया गया। इस कानून के तहत जिला राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के शोषण को रोकने के लिए तथा उनके समस्याओं को सुलझाने के लिए कई सारे समितियों का निर्माण किया जा सकेगा।

प्रश्न: मिलावट का अर्थ स्पष्ट करें। या, मिलावट क्या है?
उत्तर: व्यापारी वर्ग अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए उपभोक्ताओं का शोषण करते हैं। इस शोषण में मिलावट जैसे कार्य भी शामिल है। जिसमें उचित मूल्य वाले वस्तुओं में घटिया वस्तुओं का मिश्रण करके बेचा जाता है। इससे व्यापारियों को घटिया वस्तुओं का उचित दाम में मिल जाता है। 

प्रश्न: उपभोक्ता शोषण के दो मुख्य कारण क्या है?
उत्तर: उपभोक्ता शोषण के कई कारण उत्तरदाई हैं लेकिन उनमें से दो मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

  1. उपभोक्ता वर्ग का शिक्षित होना तथा उनके पास सूचनाओं का अभाव होना।
  2. व्यापारियों द्वारा मिलावट एवं कम माप के बाट का प्रयोग करना।

अन्य संबधित पाठ भी पढ़े:

उपभोक्ता अधिकार कक्षा 10 की अर्थशास्त्र की अध्याय 5 से ली गयी है। परीक्षा के लिए जितने भी लघु प्रश्न उत्तर बन सकते थे, यहां पर दिया गया। यदि आपको सुझाव देना चाहते हैं तो आप कमेंट करें। यह कंटेंट पसंद आया हो तो अपने साथियों के साथ साझा जरूर करें। धन्यवाद।

 

2 thoughts on “उपभोक्ता अधिकार Upbhokta Adhikar Economics class 10”

Leave a Comment

error: Content is protected !!