JSSC Excise Constable Syllabus in hindi Download Free PDF

JSSC Excise Constable Syllabus 2022: Jharkhand Staff Selection Commission has released the Jharkhand Excise  Constable Examination 2022 Syllabus in hindi.

JSSC Excise Constable Syllabus( परीक्षा का स्वरूप )

(क) शारीरिक दक्षता परीक्षण
(ख) लिखित परीक्षा
(ग) चिकित्सीय जाँच

( क) चिकित्सीय जाँच में योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को चयन पर्षद द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।

(ख) उत्पाद सिपाही के पद पर नियुक्ति हेतु गठित मेधा सूची में स्थान पाने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में आरक्षण कोटिवार निर्धारित न्यूनतम अहर्तांक [ यथा विवरणिका की कंडिका 17(iv)] , प्राप्त करना एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा चिकित्सीय जाँच में उतीर्ण होना अनिवार्य होगा।

(ग) झारखण्ड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली (पुलिस सेवा के लिए भर्त्ती पद्धति) 2014 में वर्णित प्रावधान (अद्यतन यथा संशोधित एवं समय-समय पर संशोधित) के अनुसार अधिसूचित चयन पर्षद द्वारा अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण ली जाएगी जिसमें सफल होना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण अर्हक (Qualifying) परीक्षा है, जिसमें कोई अकं देय नहीं होगा। चयन पर्षद शारीरिक माप एवं शारीरिक योग्यता (physical fitness) में योग्य तथा अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को उपलब्ध करायेगा।

(घ) शारीरिक दक्षता परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा के आधार पर मेधाक्रमानुसार आरक्षण कोटिवार रिक्तियों की संख्या के तीन गुणा अभ्यर्थियों का चयन चिकित्सीय जाँच के लिए किया जायेगा। चिकित्सीय जाँच झारखण्ड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली (पुलिस सेवा के लिए भर्त्ती पद्धति) 2014 में वर्णित प्रावधान (अद्यतन यथा संशोधित एवं समय-समय पर संशोधित) के अनुसार अधिसूचित चयन पर्षद द्वारा की जायेगी। चयन पर्षद के निर्णय के विरूद्ध अपील के लिए Apex Medical Board गठित किया जायेगा। चिकित्सीय परीक्षण के सम्बन्ध में Apex Medical Board का निर्णय अंतिम होगा।

JSSC Excise Constable Syllabus pdf download

(ङ) शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर आयोग द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। तदुपरान्त लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जाँच आयोजित की जाएगी एवं जाँच में सफल अभ्यर्थियों की मेधासूची गठित की जायेगी तथा उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन आयोग द्वारा करते हुए परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा। इस क्रम में पद रिक्त रह जाने की स्थिति में आयोग पुनः अपेक्षित संख्या में लिखित परीक्षा के मेधाक्रम में नीचे के अभ्यर्थियों की सूची चिकित्सीय जाँच परीक्षा के आयोजन हेतु चयन पर्षद को उपलब्ध करायेगा। मेधाक्रम में नीचे के अभ्यर्थियों के चयन के क्रम में अधोलिखित कंडिका (the paragraph below) 17 (iv) में प्रावधानित न्यूनतम अर्हतांक का अनुपालन किया जायेगा।

JSSC Excise Constable लिखित परीक्षा

  • लिखित परीक्षा में  तीन पत्र होंगे।
  • प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि दो घंटे (2 Hours) की होगी।
  • तीनों ही पत्रों के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक (3 Marks) के होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक (3 Marks) प्रदान किये जायेंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक ( 1 Mark) की कटौती की जाएगी।
  • तीनों पत्रों के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (objective and multiple choice) उत्तर आधारित होंगे।

(I) पत्र 1

विषय : (भाषा ज्ञान)

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान

80 प्रश्न

(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान

40 प्रश्न

कुल – 120 प्रश्न

Note:

  • इस परीक्षा में उर्त्तीण होने के लिए 30 प्रतिशत न्यूनतम अर्हतांक (minimum qualifying marks) निर्धारित रहेगा।
  • न्यूनतम अर्हतांक (minimum qualifying marks) से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जाएंगे।
  • प्राप्त अंक (marks obtained) मेधा निर्धारण (merit assessment) के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।
(II) पत्र 2 – ( जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा ज्ञान )
  • उर्दु/ संथाली/ बंगला/ मुण्डारी (मुण्डा)/ हो/ खड़िया/ उड़िया / कुडुख (उराँव)/ कुरमाली/ खोरठा/ नागपुरी/ पंचपरगनीया/में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी दे सकेंगे ।
  • इस परीक्षा में संबंधित भाषा के एक सौ (100) बहुविकल्पीय उत्तर (multiple choice answer) आधारित प्रश्न पूछे जायेगे।

Note

  • पत्र – 02 में 30 प्रतिशत (30 %)न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
(III) पत्र:- 3

इस पत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 120 (एक सौ बीस) होगी एवं विषय तथा प्रश्नों की संख्या अधोलिखित (the following) होगी।

सामान्य अध्ययन  40 प्रश्न
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 50 प्रश्न
सामान्य विज्ञान  20 प्रश्न
सामान्य गणित 10 प्रश्न
कुल – 120 प्रश्न

Note:

  • पत्र – 3 में 30 प्रतिशत (30%) न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

टिप्पणी –

(1) पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक (minimum qualifying marks) 30 प्रतिशत होगा। न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जायेंगे। प्राप्त अंक मेधा निर्धारण (merit assessment) के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।

(2) पत्र-2 क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा ज्ञान तथा पत्र-3 सामान्य ज्ञान की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक (minimum qualifying marks) 30 प्रतिशत होगा।

(3) पत्र-1, पत्र-02 एवं पत्र-03 की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक 30 प्रतिशत (30%)अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 में प्राप्त अंकों को जोड़ कर कुल अंकों के आधार पर मेधा का निर्धारण (determination of merit) किया जायेगा।

(4) प्रत्येक पत्र की परीक्षा की अवधि दो घंटे (2 Hours) की होगी।

मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

JSSC Excise Constable Syllabus (I) पत्र-1 (भाषा ज्ञान)

(क) हिन्दी भाषा ज्ञान 

(i) हिन्दी अनुच्छेद (Hindi Article) पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न
(ii) हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न 60 प्रश्न
  • इस विषय में हिन्दी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammer) पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

(ख) अंग्रेजी भाषा ज्ञान

(i) अंग्रेजी अनुच्छेद (english paragraph) पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न
(ii) अंग्रेजी व्याकरण (english grammar) पर आधारित प्रश्न 20 प्रश्न
  • इस विषय में अंग्रेजी अपठित अनुच्छेद (Unseen Passage) तथा अंग्रेजी व्याकरण (Hindi Grammer) पर आधारित प्रश्न रहेंगे।

 

JSSC Excise Constable Syllabus (II) पत्र-2 ( क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा ज्ञान)
कुरमाली

1. व्याकरण

2. शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • वचन
  • लिंग
  • पुरूष
  • भिन्नार्थक शब्द
  • विलोम शब्द
  • प्रत्यय, वाक्य – शुद्धिकरण।

2. शिष्ट साहित्य:

कुरमाली – साहित्य के सभी पाठांश [ कहानी, कविता, गीत ] पाठांश

3. लोक साहित्य:

(क) कुरमाली लोकथा
(ख) झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी
(ग) कुरमाली साहित्यकार एवं उनकी कृतियाँ
(घ) कुरमाली साहित्य का सामान्य परिचय
(ङ)लोकगीत : करम,  बांदना [ सोहराई ], बिहागीत, डमकच

हो

1. व्याकरण

2. साहित्य

1. व्याकरण:

संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, काल, क्रिया, पुरूष, विशेषण, वचन, पर्यायवाची शब्द, लिंग, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, विलोम शब्द, कहावत, मुहावरे, पहेली काल आदि।

2. साहित्य:

(i) गद्य संग्रह :- मगे मुनु जगर, मादेड़ साड़े, लको बोदरा, बले बुरू रेयः काअनि, रितुइ गोन्डाई, लाङ ओए चिल्काते बोंडोलेयना।
(ii) पद्य संग्रह :- गुलाब बड़ा, दिषुम, अबुअः भारत दिसुम, अम्बुल, जोनोम दिसुम, सिंगि।

खोरठा

1. गद्य भागः-

कहानी, एकांकी, नाटक, लघु उपन्यास

(क) खोरठा गद्य
  • पद्य संग्रह
  • प्रकाशक खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद बोकारो।
(ख) दू डाइर जिरहुल फूल

2. व्याकरणः-

संज्ञा, सर्वनाम, कारक, लिंग निर्णय, मुहावरा, कहावत।

सहायक पुस्तकें निम्न है।
(क) खोरठा सहित सदानिक व्याकरण
लेखक का नाम : ए0 के0 झा

(ख) खोरठा व्याकरण
लेखक का नाम : वासुदेव महतो।

3. निबंधः-

समसामयिक विषय पर

(क) सहायक ग्रन्थ : खोरठा निबंध संग्रह

(ख) सम्पादक मंडल : कुमारी शशि,  डॉ॰ बी॰ एन॰ ओहदार, डॉ॰ विनोद कुमार

(ग) खोरठा निबंध :  डॉ॰ बी॰ एन॰ ओहदार

खड़िया

1. व्याकरण

2. शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:
संज्ञा, सर्वनाम, वचन, विलोम शब्द, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्य शुद्धिकरण, लिंग, पुरूष, बुझवाल, अनेकार्थक शब्द, मुहावरा, उल्टा शब्द।

2. शिष्ट साहित्य:
खड़िया पाठ्य पुस्तक के सभी पाठांश – (गीत,  कहानी, कविता इत्यादि)।

3. लोक साहित्य:

(i) खड़िया कहानी (लोककथा)।
(ii) खड़िया गीत-पर‘ब-तिहा, मुरड‘, कसासिड.,बिहा (केरसोड.)।
(iii) खड़िया साहित्यकार-जुलियुस बा‘, पौलुस कुल्लू, जोवाकिम डुँगडुँग, प्यारा केरकेट्टा, ।
(iv) निबंध – शहीद तेलेंग खड़िया, करम, खड़िया महासभा, मदेइत, जनम परब, बंदोई, जाड कोर, ।

  पंच परगनिया

1. व्याकरण

2. शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:-

संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिगं, पुरूष, वाक्यशुद्धिकरण, समान शब्द अर्थ अनेक, विशिष्ट शब्द, उल्टा शब्द, प्रत्यय, पत्र लेखन आदि।

2. शिष्ट साहित्यः-

पंचपरगनिया साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश – (कविता, कहानी, गीत इत्यादि)

3. लोक साहित्य
(i) मारांग बुरू।
(ii) पूजा थान (देवस्थल)।
(iii) करम गीत,मंतर गीत, पुसगीत, सँहरइ गीत, बिहा गीत,।
(iv) पंचपरगनिया साहित्य का परिचय।
(v) पंचपरगनिया साहित्यकार एवं उनकी कृति।
(vi)स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े लोग, बिरसा मुण्डा।

संथाली

1. व्याकरण

2.शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:

संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग,  विलोम शब्द, पुरूष,  प्रत्यय, समान शब्द अर्थ अनेक, वाक्य शुद्धिकरण।

2.शिष्ट साहित्य:

संताली – साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश – ( गीत, कहानी, कविता इत्यादि।

3. लोक साहित्य:

(क) आगिल हापड़ाम कोवाय ; काथा।
(ख) आगिल हापड़ाम कोवा सेरेञ-एनेच्-बाहा,  डाहार, दाँसाँय, सोहराय, काराम,।
(ग) माहात्मा गाँधी जियोन चरित।
(घ) तिलका माँझी जीवन और आंदोलन और सिदो कानहू
(ड़) संताली साहित्यकार एवं कृत्ति
(च) संताली साहित्य का परिचय।

नागपुरी(JSSC Syllabus)

1.नागपुरी व्याकरण

2. नागपुरी शिष्ट साहित्य

3. नागपुरी लोक सहित्य

1. व्याकरण:

वर्ण, संज्ञा, सर्वनाम,क्रियाविशेषण, कारक, क्रिया, अव्वय, काल धातु,  विपरीतार्थक शब्द, लिंग, वचन, विशेषण, अनेकार्थक शब्द उपसर्ग-प्रत्यय, समास अनेक शब्दों के बदले एक शब्द, वाक्य शुद्धि।

2. शिष्ट साहित्य:

मजंर- भाग-2 से- शकुंतला मिश्र : डॉ॰ उमेशनन्द तिवारी

3. नागपुरी लोक सहित्य

लोक गीत, लोक कथा, कहावत, पहेली, मुहावरे

मुण्डारी ((मुण्डा)

1. व्याकरण

2. शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:

संज्ञा, सर्वनाम, वचन,  विलोम शब्द, लिंग पुरूष,  वाक्य शुद्धिकरण, समान शब्द अर्थ अनेक, प्रत्यय।

2. शिष्ट साहित्य:

मुण्डारी साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश- गीत कविता,कहानी।

3. लोक साहित्य:

मुण्डारी लोक गीतों (बा, करम, जतरा, जपि, जरगा, अड़ान्दि)।

कुडुख़ (उराँव)

1. व्याकरण

2. शिष्ट साहित्य

3. लोक साहित्य

1. व्याकरण:

संज्ञा, सर्वनाम, विषेषण, पर्यायवाची शब्द, पुरूष, क्रिया विषेषण, लिगं , वचन, विपरीतार्थक शब्दों के बदले एक शब्द, कहावत, मुहावरे, पहेली, काल आदि।

2. शिष्ट साहित्य:

कुडुख़ साहित्य पुस्तक के सभी पाठांश ( नाटक, गीत,  उपन्यास, कविता, कहानी,)

3. लोक साहित्य:

(क) लोक कथा

(ख) लोक गीत

(ग) मुहावरे

(घ) कहावतें

(ङ) पहेली

उड़िया(JSSC Syllabus)

1. गद्य विभाग:

(A) साहित्य – 2007 (OBSE)

(a) दुनियार हालचाल
गोपाल चन्द्र प्रहराज

(b) नारद स्तुति
डा0 सदाशिव मिश्र

(c) जातिय स्त्रोतरे वुद्विजीवी मानंक स्थान
डा0 वैद्यनाथ मिश्र

(d) स्वाधीन जातिर नूतन मूल्यवोध
डा॰ गोलक विहारी घल

(B) आम साहित्य – 2007 (OBSE)

(a) उच्चाभिलाष
शशिभूषण राय

(b) सेहि स्मरणीय दिवस
डा॰ हरेकृष्ण महताव

(c) विद्या ओ विधार्थी
चित्तरंजन दास

2. पद्य विभाग:

(A) साहित्य – 2007 (OBSE)

(a) उत्कल संतन
मधुसूदन दास

(b) नदी प्रति
मधुसूदन राउ

(c) धउली पाहाड़
पदमचरण पट्टनायक

(d) आगामी
कालिन्दीचरण पाणिग्राही

(e) बापुजी
डा0 मायाधर मानसिंह

(B) आम साहित्य – 2007 (OBSE)

(a) युधिष्ठिरंक धर्म परीक्षा
शरला दास

(b) रामचरित
उपेन्द्र भंज

(c) छांट पुणि एडे से विराट
सच्ची राउतराय

(d) ग्रामपथ
विनोद चनद्र नायक

2. उड़िया साहित्यर इतिहास

(a) उड़िया साहित्यर आदि पर्व
सुरेन्द्र मंहान्ती

(b) इद्ध उड़िया साहित्यर इतिहास मध्य पूर्व
सुरेन्द्र मंहान्ती

(c) उड़िया साहित्यर इतिहास
डा0 मायाधर मानसिंह

(d) उड़िया साहित्यर संक्षिप्त इतिहास
डा0 वृन्दावन आचार्य

3. काव्य ओ कविता

(a) श्रीमद् भागवत (एकादश स्कन्द)
जगन्नाथ दा

(b) तपस्विनी
गंगाधर मेहर

(c) कारा कविता
गोपवन्धु दाश

4. उपन्यास

(a) छ‘ माण आठगुण्ठ
फकीर मोहन सेनापति

(b) माटिर मणीष
कालिन्दी चरण पाणीग्रही

5. गल्प

(a) गल्प श्वल्प (प्रथम भाग)
फकीर मोहन सेनापति

(b) आजिर गल्प संकलन
निमाइ चरण पटनायक

(डिमिरी फुल , मागुणीर शगड, शिकार)

7. नाटक

(a) कोणार्क
अश्विनी कुमार घोष

(b) घर संसार
रामचन्द्र मिश्र

8. व्याकरण

लिंग, वचन, पुरूष, विभक्ति,  रूढ़ि प्रयोग, अव्वय, विपरीतार्थक शब्द, क्रिया, संधि, समास, कुदन्त, तद्यित।

Urdu(JSSC Syllabus)

1. Prose

I. Qaumi Hamdari: Hali

II. Achhi Kitab : Molvi Abdul Haque

III. Guzra Howa Zamana : Sir Syed Ahmed Khan

2. Poems

I. Tarana-e-Hind : Iqbal

II. Nagma-e-Sahar : Josh Malihabadi

III. O Desh se Aanewale Bata : Akhtar Sheerani

IV. Barkha Rut aur Pardes : Hali.

3. Grammar

I. Opposite
II. Gender
III. Singular
IV. Plural
V. Meanings.

Bengali(JSSC Syllabus)

1. Novel, Drama, Poetry

(A) Ramer Sumati
Sharatachandra

(B) Mukut
Rabindranath Thakur

(C) Shishu Kabyo (Selected)- Rabindranath Thakur
(i) kagajer Nouka (ii) Sukhdukkha, (iii) Pujar Saj,  (iv) Manjhi,

(D) Kabyo Sanchayan – Sahyendranath Dutta
(i) Mati,  (ii) Sagar Tarpan (iii) Palkirgan  (iv) Jharna

2. Grammar

Bisheshya, Bisheshan,  Sarbanam, Linga, Bachan, Kirya

3. Essay

4. Letter writing

JSSC Excise Constable Syllabus(III) पत्र-3 (सामान्य ज्ञान)

(क) सामान्य अध्ययनः-

  • इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी के आस-पास के वातावरण की सामान्य जानकारी और समाज में उनके अनुप्रयोग के संबंध में उसकी योग्यता की जाँच करना होगा।
  • वर्तमान घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन और उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसा कि किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है।
  • इसमें भारत देश एवं झारखण्ड राज्य से सम्बंधित , विशेष रूप से यथा संभव प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • सम-सामयिक विषय- राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार, भारतीय भाषाऐं, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी जैसी महत्वपूर्ण घटनाऐं।
  • भारत का इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय कृषि ,संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ एवं
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा झारखण्ड राज्य की सामान्य जानकारी।

(ख) झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान :-

झारखण्ड राज्य के भूगोल, इतिहास, सभ्यता संस्कृति, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज, उद्योग,विकास योजनाएँ, खेल-खिलाड़ी इत्यादि।

(ग) सामान्य विज्ञान :-

सामान्य विज्ञान के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन और अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ और परिबोध से संबंधित विषय रहेंगें । जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से, जिसने किसी विज्ञान (Science) विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।

(घ) सामान्य गणित :-

  • इस विषय में सामान्यतः अंक गणित (Arithmetic) से सम्बन्धित प्रश्न रहेंगे।
  • सामान्यतः इसमें मैट्रिक/दसवीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।

2 thoughts on “JSSC Excise Constable Syllabus in hindi Download Free PDF”

Leave a Comment

error: Content is protected !!