Wildlife Sanctuaries Of Jharkhand | झारखण्ड के वन्यजीव अभ्यारण्य एवं पक्षी विहार

झारखण्ड में राष्ट्रीय उद्यान की कुल संख्या केवल एक है और वन्यजीव अभ्यारण्य(Wildlife Sanctuaries Of Jharkhand) की झारखण्ड में कुल संख्या 11 है। झारखण्ड में जो एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान है, वो बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है। जिसे बेतला राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। विश्व में बाघों की सर्वप्रथम गणना 1932 ई में बेतला राष्ट्रीय उद्यान में हुई थी।

बेतला राष्ट्रीय उद्यान(Betla National Park)

स्थान – लातेहार जिला में
स्थापना – इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1986 ई में की गयी थी।
क्षेत्रफल – इस उद्यान का क्षेत्रफल 231.67 वर्ग किलोमीटर है। 

झारखण्ड के वन्यजीव अभ्यारण्य(Wildlife Sanctuaries Of Jharkhand)

 अभ्यारण्य का नाम   प्रमुख वन्यजीव  जिला कुल  क्षेत्रफल  स्थापना
 पलामू अभ्यारण्य  हाथी, सांभर  लातेहार  980 वर्ग किलोमीटर  1973 ई.
 महुआडांड अभ्यारण्य  भेड़िया और हिरण  लातेहार  63 वर्ग किलोमीटर  1976 ई.
 हजारीबाग अभ्यारण्य  हिरण, सांभर, तेंदुआ  हजारीबाग  184 वर्ग किलोमीटर  1955 ई.
 गौतमबुद्ध अभ्यारण्य  सांभर, चीतल, नीलगाय  कोडरमा  159 वर्ग किलोमीटर  1976 ई.
 कोडरमा अभ्यारण्य  सांभर, तेंदुआ, हिरण  कोडरमा  177 वर्ग किलोमीटर  1985 ई.
 दलमा अभ्यारण्य  तेंदुआ, हाथी, हिरण  पूर्वी सिंहभूम  193 वर्ग किलोमीटर  1976 ई.
 पालकोट अभ्यारण्य  तेंदुआ, जंगली भालू  गुमला  183 वर्ग किलोमीटर  1990 ई.
 पारसनाथ अभ्यारण्य  हिरण, सांभर, तेंदुआ, नीलगाय  गिरिडीह  62 वर्ग किलोमीटर  1981 ई.
 तोपचांची अभ्यारण्य  हिरण, तेंदुआ, जंगली भालू  धन्यबाद  8.75 वर्ग किलोमीटर  1978 ई.
 लावालौंग अभ्यारण्य  तेंदुआ, बाघ, नीलगाय  चतरा  207 वर्ग किलोमीटर  1978 ई.
 उधवा झील पक्षी विहार जलकौवा, किंगफ़िशर, बटन  साहेबगंज  5.65 वर्ग किलोमीटर  1991 ई.

झारखण्ड के पक्षी विहार(Bird Sanctuary of Jharkhand)

 पक्षी विहार  जिला
 तेनुघाट पक्षी विहार  बोकारो
 ईचागढ़ पक्षी विहार  सरायकेला-खरसावां
 तिलैया पक्षी विहार  कोडरमा
 चंद्रपुरा पक्षी विहार  बोकारो
 उधवा पक्षी विहार  साहेबगंज

Also Read : Climate of jharkhand | झारखण्ड की जलवायु

Also Read : Waterfalls in Jharkhand – झारखण्ड के प्रमुख जलप्रपात

झारखण्ड के वन्यजीव अभ्यारण्य(Wildlife Sanctuaries Of Jharkhand) एवं पक्षी विहार से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न : बेतला नेशनल पार्क कहां है?
(Where is Betla National park)
उत्तर : बेतला नेशनल पार्क भारत के झारखण्ड राज्य में लातेहार जिला में स्थित है।

प्रश्न : बेतला नेशनल पार्क किस जिले में है?
(Betla National park in which district)
उत्तर : बेलता नेशनल पार्क लातेहार जिले में आता है।

प्रश्न :  बेतला नेशनल पार्क किस जानवर के लिए लोकप्रिय है?
(Betla National park is famous for which animal)
उत्तर : बेलता नेशनल पार्क बाघ संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न : बेतला नेशनल पार्क कौन से राज्य में है?
(Betla National park is located in which state)
उत्तर : बेलता नेशनल पार्क भारत के झारखण्ड राज्य में स्थित है।

प्रश्न : झारखण्ड राज्य के किस वन्य जीव अभ्यारण्य में हाथी परियोजना की शुरुआत की गई है?
उत्तर : झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंहभूम में स्थित दलमा वन्य जीव अभ्यारण्य में हाथी परियोजना की शुरुआत 1992 ई किया गया है।

प्रश्न : राज्य का कौन-सा पक्षी विहार साइबेरिया सहित विश्व की विभिन्न पक्षी के आने के लिए जाना जाता है?
उत्तर : झारखण्ड राज्य का उधवा पक्षी विहार साइबेरिया सहित विश्व की विभिन्न पक्षी के आने के लिए जाना जाता है।

प्रश्न : बेतला राष्ट्रीय उद्यान कितने वर्ग किलोमीटर में फैला है?
उत्तर : बेतला राष्ट्रीय उद्यान 231.67 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

प्रश्न : झारखंड राज्य में वन्य जीव अभ्यारण्य की संख्या कितनी है?
उत्तर : राज्य में वन्य जीव अभ्यारण्य की संख्या की संख्या 11 है।

प्रश्न : झारखण्ड का कौन- सा अभ्यारण्य विलुप्त प्राय भेड़िया के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध है?
उत्तर : झारखण्ड का  महुआडांड अभ्यारण्य विलुप्त प्राय भेड़िया के संरक्षण हेतु प्रसिद्ध है।

प्रश्न : तेनुघाट पक्षी विहार किस जिले में स्थित है?

उत्तर : तेनुघाट पक्षी विहार बोकारो जिले में स्थित है।

प्रश्न : ‘ हरी पहाड़ी झील ‘ झारखण्ड के किस अभ्यारण्य के बीचों- बीच अवस्थित है?
उत्तर : ‘तोपचांची अभ्यारण्य’ धनबाद के बीचों- बीच‘ हरी पहाड़ी ‘ नामक एक झील अवस्थित है।

प्रश्न : ‘बेतला पार्क’ झारखण्ड का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। बेतला का विस्तृत रूप क्या है?
उत्तर : झारखण्ड राज्य का एक मात्रा राष्ट्रीय उद्यान बेतला है इसका विस्तृत रूप BISON, ELEPHANT, TIGER, LEOPARD, AXIS-AXIS है।

प्रश्न : तोपचांची अभ्यारण्य के मध्य स्थित एक खूबसूरत झील का नाम क्या है?
उत्तर : तोपचांची अभ्यारण्य के मध्य स्थित एक खूबसूरत झील का नाम हरी पहाड़ी है।

प्रश्न : गौतम बुद्ध अभ्यारण्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : गौतम बुद्ध अभ्यारण्य की स्थापना 1971 ई में कोडरमा में हुई थी।

प्रश्न : महुआडांड अभ्यारण्य कहां है?
उत्तर : महुआडांड अभ्यारण्य लातेहार जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 1976 ई में की गई है।

प्रश्न : पालकोट वन्यजीव अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है?
उत्तर : पालकोट वन्यजीव अभ्यारण्य गुमला जिले में स्थित है। इसकी स्थापना 1990 ई में हुई थी।

प्रश्न : दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का उट्घाटन किस वर्ष हुआ था?
उत्तर : दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का उट्घाटन 1976 ई में हुआ था। यहाँ हाथी परियोजना का शुरुआत की गई है।

प्रश्न : उधवा झील पक्षी विहार की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर : उधवा झील पक्षी विहार की स्थापना 1991 ई को साहेबगंज जिले में की गयी है।

प्रश्न : पारसनाथ अभ्यारण्य कहां स्थित है?
उत्तर : पारसनाथ अभ्यारण्य गिरिडीह जिला में है। इसकी स्थापना 1981 ई में की गयी है।

Also Read : Jharkhand GK in Hindi | झारखण्ड का सामान्य ज्ञान | GK in Hindi

Also Read : Nadi Ghati Pariyojana – बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएँ

Leave a Comment

error: Content is protected !!