कृषि कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4 प्रश्न उत्तर।

कृषि कक्षा 10: यह पाठ कक्षा 10 की भूगोल विषय से ली गयी है। इसमें दी गयी सभी प्रश्न उत्तर नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर के साथ-साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न भी दिए गए है। सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

कृषि कक्षा 10 वहुविकल्पिय प्रश्न उत्तर।

1. वैसी कृषि प्रणाली जिसमें एक ही फसल लम्बे-क्षेत्र में उगाई जाती है:
a. स्थान्तरित कृषि 
b. बागवानी 
c. रोपण कृषि
d. गहन कृषि

2. निम्लिखित में से एक रबी फसल है?
a. चावल
b. चना 
c. मोटे अनाज 
d. कपास 

3. निम्न में से कौन-सी एक फलीदार फसल है?
a. दालें
b. ज्वर तिल
c. मोटे अनाज 
d. तिल

4. कर्त्तन दहन प्रणाली कृषि को मणिपुर में कहा जाता है-
a. स्थान्तरी कृषि 
b. झूम कृषि 
c. दीपा 
d. पामलू

5. निम्नलिखित में एक रोपण कृषि का उदाहरण है:
a. चाय
b. कपास 
c. गेंहू 
d. बाजरा 

6. भारत में चाय का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन-सा है?
a. अरुणाचल प्रदेश 
b. असम
c. केरल 
d. उत्तर प्रदेश 

7. निम्न में से कौन-सा एक रबी फसल नहीं है?
a. चावल
b. गेंहू 
c. चना 
d. सरसों

8. निम्न में से एक रसेदार फसल नहीं है?
a. जुट 
b. सन 
c. कपास 
d. रबर

9. भारत का प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य कौन सा है?
a. उत्तर प्रदेश
b. कर्नाटक
c. बिहार 
d. पंजाब 

10. ऑपरेशन फ्लड था:
a. हरित क्रांति 
b. श्वेत क्रांति
c. नीली क्रांति 
d. औधोगिक क्रांति 

कृषि कक्षा 10 वहुविकल्पिय प्रश्न उत्तर।

प्रश्न: रोपण कृषि किसे कहते है?
उत्तर: बड़े पैमाने पर की जाने वाली एक फराली कृषि जिसमें कारखानों के समान उत्पादन और पूंजी निवेश होता है और कृषि में कच्चे माल के संसाधन में तथा तैयार माल के विपणन में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है उसे रोपण कृषि कहते हैं। रोपण कृषि के अंतर्गत आने वाली फसलें- रबर, चाय, कॉफी, गन्ना, कोको, केला, नारियल, मसाले आदि हैं।

प्रश्न: आत्मनिर्वाह कृषि क्या है?
उत्तर: वह कृषि जिसमें उत्पादित सभी उपजें उसी क्षेत्र में ही खप जाती है, जहाँ वे पैदा की जाती है, अर्थात किसान अपनी स्थानीय खपत हेतु ही फसलें उगा पाता है, उसे निर्वाह कृषि कहते हैं। सामान्यतः खाद्यान्न फसलें ही निर्वाह-कृषि में उगाई जाती हैं। निर्वाह-कृषि में निर्यात का उद्देश्य निहित नहीं है।

प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है ?
उत्तर: भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व निम्नलिखित है:
(क) भारत की आधी आबादी से अधिक जनता कृषि पर आधारित है। भारत की लगभग 70% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है।
(ख) भारत की राष्ट्रीय आय का एक तिहाई भाग कृषि से प्राप्त होता है।
(ग) भारतीय कृषि के उत्पाद के निर्यात से भारत को काफी विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है।

प्रश्न: कर्तन दहन प्रणाली कृषि क्या है?
उत्तर: किसान जमीन के टुकड़े को साफ करके उन पर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अनाज एवं अन्य खाद्य फसलें उगाते हैं। जब मृदा की उर्वरता कम हो जाती है तो किसान उस भूमि के टुकड़े से स्थानांतरित हो जाते हैं और कृषि के लिए भूमि का दूसरा टुकड़ा साफ करते हैं।

प्रश्न: मोटे अनाज से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: मोटे अनाज (मिलेट) से तात्पर्य है पहाड़ी, पथरीली या कम उपजाऊ भूमि पर उगाई जानेवाली फसलें, जिनमें कुछ खाद्यान्न हैं और कुछ चारे की फसलें। ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ) और मकई की गिनती मोटे अनाजों में की जाती है।

प्रश्न: खाद्य सुरक्षा नीति का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
उत्तर: खाद्य सुरक्षा नीति का प्राथमिक उद्देश्य सामान्य लोगों की खरीद सकने योग्य कीमतों पर खाद्यान्नों की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। इससे निर्धन भोजन प्राप्त करने में समर्थ हुए हैं। इस नीति का केन्द्र कृषि उत्पादन में वृद्धि और भंडारों को बनाए रखने के लिए चावल और गेहूँ की अधिक प्राप्ति के लिए समर्थन मूल्य को निर्धारित करना है।

प्रश्न: कहवा (कॉफी) को उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों को लिखें।
उत्तर: कहवा पेय फसल है, इसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ निम्नांकित हैं-
(क) कहवा के लिए उपजाऊ लेटराइट भूमि, 150 से 200 से०मी० वर्षा तथा 150 से 28° सेग्रे० ताप तथा सस्ती मजदूरी की आवश्यकता है।
(ख) कहवा पैदा करने वाले मुख्य राज्य केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि।

संबंधित अध्याय भी पढ़े:

1 thought on “कृषि कक्षा 10 भूगोल अध्याय 4 प्रश्न उत्तर।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!