जल संसाधन भूगोल कक्षा 10 प्रश्नोत्तर।

जल संसाधन कक्षा 10 विषय भूगोल: परीक्षा उपयोगी सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर देखें। NCERT पर आधारित सभी बोर्ड के लिए ये प्रश्न- उत्तर मान्य है। कक्षा 10 सभी विषयों के समाधान हमारे वेबसाइट में उपलब्ध है। इसमें बहुवैल्पिक और कथनात्मक दोनों प्रकार के समाधान है।

जल संसाधन बहुवैल्पिक प्रश्न-उत्तर।

1. पृथ्वी का कितना भाग जल से ढँका हुआ है?
a. एक- चौथाई
b. दो- चौथाई
c. तीन- चौथाई
d. चार- चौथाई

2. “बांध आधुनिक भारत का मंदिर है” यह कथन किसकी है?
a. महात्मा गाँधी 
b. वल्लभभाई पटेल 
c. जवाहरलाल नेहरु
d. इंदिरा गाँधी 

3. जल किस प्रकार का संसाधन है?
a. अनवीकरणीय
b. नवीकरणीय
c. समाप्य
d. कृत्रिम 

4. राजस्थान छत वर्षा जल संग्रहण को क्या कहा जाता है?
a. टाँका
b. गुल 
c. कुल 
d. बाओक्स 

5. किस क्षेत्र में लोग सिंचाई के लिए ‘गुल’ अथवा ‘कुल’ का निर्माण करते थे?
a. उत्तरी मैदान 
b. पश्चमी हिमालय
c. तटीय क्षेत्र 
d. पूर्वी हिमालय 

6. नर्मदा बचाओ आंदोलन का संबंध किससे है?
a. सरदार सरोवर
b. भाखड़ा नंगल 
c. रिहंद 
d. टिहरी 

7. किस राज्य में बाँस ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रचलित है?
a. बिहार 
b. राजस्था 
c. बंगाल 
d. मेघालय

8. निम्न में से कौन सा एक ताजा पानी का स्रोत है?
a. भूतल अपवाह 
b. वर्षा 
c. भूजल
d. सभी 

9. राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण योजना है?
a. चम्बल 
b. भाखड़ा-नांगल
c. नागार्जुन सागर
d. इंदिरा गाँधी नहर

10. निम्न में से एक बांध परियोजना बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाया गया है?
a. हीराकुंड 
b. कोसी
c. भाखड़ा 
d. चंबल 

जल संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर।

प्रश्न: वर्षा जल संग्रहण क्या है?
उत्तर: वर्षा के जल को एकत्रित करना वर्षा जल संग्रहण कहलाता है। यह एक तकनीक है जिससे भूमिगत जल की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। वर्षा जल संग्रहण के लिए कुएँ, गद्दे, बांध आदि का निर्माण किया जाता है। 

प्रश्न: भारत में सिंचाई क्यों आवश्यक है?
उत्तर: भारत की जलवायु मानसूनी है। यहाँ की वर्षा निश्चित नहीं होती है। इसलिए जिस क्षेत्र में कम वर्षा होती है वहाँ सिंचाई की आवश्यकता होती है।

प्रश्न: बाँध परियोजना क्या है?
उत्तर: यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, विद्युत् उत्पंदन, मतस्य पालन, जल आपूर्ति, सिंचाई प्रबंधन और बाढ़ को नियंत्रण करना है। इस परियोजना को नदियों में बांध बनाकर किया जाता है।

प्रश्न: सदानीरा नदियाँ क्या होती है?
उत्तर: सदानीरा नदियाँ वे नदियाँ होती है जिसमें सालों साल पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध होती है। भारत में इन नदियों का उद्गम स्थान हिमालय का बर्फ युक्त क्षेत्र है। इस कारण शुष्क ऋतु में भी बर्फ के पिघलने के कारण इन नदियों का पानी का स्रोत कभी खत्म नहीं होता है।

प्रश्न: मौसमी नदियाँ क्या है?
उत्तर: जिन नदियों में पानी सिर्फ वर्षा ऋतु में उपलब्ध होती है उन नदियों को मौसमी नदियाँ कहते हैं। अन्य मौसम में इन नदियों का पानी या तो सूख जाती है या तो इसकी मात्रा घट जाती है। गोदावरी, कृष्णा और कावेरी आदि नदियाँ भारत की मौसमी नदियों का उदाहरण है।

प्रश्न: जल एक नवीकरणीय संसाधन है। व्याख्या करें।
उत्तर: वैसे संसाधन जिनका प्रयोग करने के पश्चात दोबारा प्रयोग में लाने योग्य बनाया जा सकता है, उसे नवीकरणीय संसाधन कहते हैं। जल भी एक नवीकरणीय संसाधन है। समंदर, नदी और तालाबों आदि का पानी वाष्पीकृत होकर बादल का निर्माण करते हैं जो बाद में ठंड होकर बरसा के रूप में पृथ्वी पर बरसते हैं। जल का यह चक्र हमेशा चलता रहता है। जिस कारण हम इसे नवीकरणीय संसाधन कर सकते हैं।

प्रश्न: जल दुर्लभता क्या है, और इसके प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: पृथ्वी पर जल प्राकृतिक का समाप्त न होने वाला उपहार है फिर भी जल के अत्यधिक माँग एवं दुरुपयोग के कारण उपयोग योग्य जल का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। इस कारण सिंचाई के लिए, पीने के लिए तथा अन्य उपयोगी कार्यों के लिए दिन-प्रतिदिन जल की कमी की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या को ही जल दुर्लभता कहा जाता है। जल दुर्लभता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:

  1. सीमित मीठा पानी: वैश्विक धरातल का 3 भाग पानी से गिरा है फिर भी मीठे पानी का प्रतिशत मात्र 2.5 है। इसका भी 70% भाग वर्क के रूप में मौजूद है। इस प्रकार मीठे पानी का प्रतिशत बहुत ही कम है।
  2. बढ़ती जनसंख्या: बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए एक खतरा बनता जा रहा है यह अन्य उपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ पानी के मांग को भी बढ़ा रहा है। इस कारण दिन प्रतिदिन जल की दुर्लभता बढ़ती जा रही है।
  3. औद्योगिकीकरण: कागज और इस्पात आदि उद्योगों में जल का अत्यधिक प्रयोग होता है। उद्योगों के बढ़ने के कारण भी जल दुर्लभता की समस्या बढ़ती जा रही है।
  4. सिंचाई आवश्यकता: सिंचाई के लिए जरूरत से ज्यादा पानी का प्रयोग भी जल दुर्लभता को बढ़ावा देती है।

प्रश्न: जल संसाधन से आप क्या समझते हैं। इसके क्या लाभ है?
उत्तर: जल का वह भाग जिसे पृथ्वी पर लोग किसी ना किसी रूप से अपने आवश्यकता की पूर्ति के लिए प्रयोग करता है जल संसाधन कहलाता है। पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण संसाधन है। मानव के जीवन में इनके निम्नलिखित लाभ है:

  1. किसानों के द्वारा कृषि में सिंचाई के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  2. मानव और अन्य जीव जंतुओं द्वारा इसका प्रयोग पीने के लिए किया जाता है। मानव इसका प्रयोग अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी करता है।
  3. बहुत से कारखानों में भी चल का प्रयोग किया जाता है।
  4. विद्युत उत्पादन में भी जल का प्रयोग होता है।

प्रश्न: जल संरक्षण के विभिन्न उपायों का वर्णन करें।
उत्तर: जल संरक्षण के उपाय- जल का प्रयोग बड़े ध्यान से करना चाहिए और इसके महत्व को समझना चाहिए।

  1. जल का पुनर्चक्रण करके इसे बार-बार प्रयोग में लाया जा सकता है।
  2. वर्षा के दिनों में जो जल व्यर्थ में बहकर समुद्र में चला जाता है। नहर बनाकर इसे सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है एवं बांध बनाकर इन्हें संरक्षित किया जा सकता है।
  3. पानी का संरक्षण करके हम अधिक उपज पैदा कर सकते हैं। और अधिक बिजली पैदा करके हम कोयले और तेल जैसे अनापूर्ति स्रोतों को बचा सकते हैं। जल प्रकृति की महान देन है इसलिए इसका उपयोग बड़ी समझदारी से करना चाहिए।

अन्य पाठ भी पढ़ें:

  1. संसाधन और विकास कक्षा 10 प्रश्न उत्तर भूगोल अध्याय 1
  2. वन एवं वन्य जीवन संसाधन कक्षा 10 एन० सी० आर० टी० समाधान।
  3. शीतयुद्ध का दौर राजनीतिक विज्ञान प्रश्न उत्तर।

1 thought on “जल संसाधन भूगोल कक्षा 10 प्रश्नोत्तर।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!