वन एवं वन्य जीवन संसाधन कक्षा 10 एन० सी० आर० टी० समाधान।

वन एवं वन्य जीवन संसाधन: यह कक्षा 10 की भूगोल विषय का पाठ 2 है जिसमे हम वन और वन्य जीवन संसाधन का पूरा अध्ययन करेंगे। हम सिर्फ उन्हीं विषयों पर चर्चा करेंगे जो वार्षिक परीक्षा के लिए उपयोगी होगी। चलिए प्रश्नों का सिलसिला 0शुरू करते है।

वन एवं वन्य जीवन संसाधन बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर।

  1. वैसी जातीय क्या कहलाती है जिनका लुप्त होने का खतरा है?
    1. दुर्लभ जातियाँ
    2. स्थानिक जातियाँ
    3. संकटग्रस्त जातियाँ
    4. लुप्त जातियाँ 
  2. निम्न में से लुप्त जाती का उदाहरण है:
    1. नीली भेड़
    2. एशियाई चिता
    3. एशियाई हाथी
    4. गेंडा
  3. वैसे वन और बंजर भूमि  जो सरकार, व्यक्तियों और समुदायों और समुदायों के स्वामित्व में होते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है?
    1. रक्षित वन
    2. वर्गीकृत वन
    3. पवित्र उपवन 
    4. आरक्षित वन
  4. स्थानिक जाती का उदहारण है:
    1. गुलाबी सर वाली बत्तख 
    2. गंगा नदी का डोल्फिन 
    3. निकोबारी कबूतर
    4. नील भेड़
  5. भारतीय वन जीवन अधिनियम कब लागु किया गया?
    1. 1972
    2. 1973
    3. 1970
    4. 1971
  6. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

    1. असम
    2. त्रिपुरा 
    3. पश्चिम बंगाल
    4. गुजरात 
  7. भारत की राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
    1. कबूतर 
    2. हंस 
    3. तोता 
    4. मोर
  8. चिपको आंदोलन से क्या तातपर्य है?
    1. वृक्षों को उगाना 
    2. वृक्षों को कटना 
    3. वृक्षों की रक्षा करना
    4. वनों के स्थान पर कृषि करना
  9. भारत की एक जाती जो काले हिरन के रक्षा के लिए प्रशिद्ध है?
    1. बिश्नोई
    2. बैक्करवाल
    3. डोगरा
    4. गुज्जर
  10. हिमालय यव क्या है?
    1. एक औषधीय पौधा
    2. एक प्रकार का हिरन 
    3. पक्षी की एक प्रजाति 
    4. इनमें से कोई नहीं 

वन एवं वन्य जीवन संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।

प्रश्न: जैव विविधता को समझायें ? 
उत्तर: वन्य जीवन और कृषि फसलों में जो इतनी विविधता पाई जाती है उसे जैव विविधता कहते हैं। इनका हमारे लिए बड़ा महत्व है क्योंकि इनके द्वारा विविध प्रकार की आवश्यताएँ पूरी होती हैं।

प्रश्न: आरक्षित वन क्या हैं ?
उत्तर: वन जिन्हें इमारती लकड़ी अथवा वन उत्पादों को प्राप्त करने के लिए स्थाई रूप से सुरक्षित रखा जाता है तथा जिनमें पशुओं के चराने तथा खेती करने की अनुमति नहीं होती उन्हें आरक्षित वन कहते हैं।

प्रश्न: रक्षित वन क्या हैं ?
उत्तर: ये वन जिनमें कुछ सामान्य प्रतिबन्धों के साथ पशुओं को चराने एवं खेती करने की अनुमति दे दी जाती है उन्हें रक्षित वन कहते हैं।

प्रश्न: अवर्गीकृत वन क्या हैं ?

उत्तर: ऐसे वन जिन तक पहुँचना दुर्गम होता है और जहाँ पशुओं को चराने तथा खेती करने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होता उन्हें अवर्गीकृत वन कहा जाता है। ऐसे वन प्रायः अनुपयोगी होते हैं।

प्रश्न: राष्ट्रीय उद्यान क्या हैं ?
उत्तर: वह सुरक्षित क्षेत्र जहाँ प्राकृतिक वनस्पति, प्राकृतिक सुंदरता तथा वन्य-प्राणियोंको सुरक्षित रखा जाता है, राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है।

प्रश्न: जल संरक्षण के विभिन्न उपाय बताएँ।
उत्तर: जल के बिना पृथ्वी में जीवन संभव नहीं। पृथ्वी का तीन भाग जल से भरा है फिर भी वर्तमान में दुनियाँ जल संकट से जूझ रही है। इसलिए हमें जल को संरक्षित करना चाहिए। जल को संरक्षित करने के निम्न उपाय है:
(क) हमें जल का पुनः चक्रण करना चाहिए। इससे हम जल का बार-बार प्रयोग कर सकेंगे।
(ख) वर्षा का अधिकांश जल बहकर समुद्र में चला जाता है। इस जल को बांध बनाकर संरक्षित किया जा सकता है।
(ग) वर्षा के पानी को नाहर के माध्यम से सिंचाई के काम में लाया जा सकता है।
(घ) नदियों में डैम बनाया जा सकता है। इससे नदी का पानी समुद्र में नहीं जाएगी। इस पानी का प्रयोग सिंचाई और बिजली के उत्पादन आदि जैसे कार्यों के लिए किया जा सकता है।

प्रश्न: जीवन में जल के महत्व का वर्णन करें।

उत्तर: हमारे जीवन में जल निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है-
(क) जल मनुष्यों, पौधों और जन्तुओं के जीवन के लिए आवश्यक है।
(ख) जल समुद्री मार्ग के रूप में यातायात का वर्तमान में एक महत्त्वपूर्ण साधन बन चूका है।
(ग) जल सिंचाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
(घ) जल मनुष्य को पीने, खाना बनाने, कपड़े धोने तथा अन्य घरेलू कार्यों के लिए उपयोगी है।
(ङ) जल से जलविद्युत का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न: वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य क्या हैं ?
उत्तर: वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य-
(क) जल की कमी को दूर करना,
(ख) व्यर्थ बहती जल को रोकना,
(ग) सड़कों को जल भराव से बचाना,
(घ) संगृहीत जल की मात्रा को बढ़ाना,
(ङ) जल प्रदूषण को कम करना,
(च) भौम जल की उपयोगिता को बढ़ाना,
(छ) ग्रीष्म ऋतु के समय जल संकट को दूर करना।

प्रश्न: जल एक नवीकरण संसाधन है। वर्णन करें।
उत्तर: नवीकरण योग्य संसाधन वे होते हैं जिनका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है। इस परिभाषा के अनुसार जल भी एक नवीकरण योग्य संसाधन है। पानी समुद्रों, नदियों, झीलों और खेतों आदि से वाष्प बनकर उड़ता रहता है। आखिर में जाकर जब ये वाष्प ठण्डे हो जाते हैं तो वे फिर वर्षा के रूप में पृथ्वी पर आ जाते हैं। यह जल-चक्र जल को एक नवीकरण योग्य संसाधन बना देता है। जिसका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है।

संबधित पाठ पढ़े:

3 thoughts on “वन एवं वन्य जीवन संसाधन कक्षा 10 एन० सी० आर० टी० समाधान।”

Leave a Comment

error: Content is protected !!