JSSC CGL SYLLABUS IN HINDI | JSSC CGL SYLLABUS

JSSC CGL SYLLABUS IN HINDI

झारखंड JSSC CGL भर्ती परीक्षा का पूर्ण पाठ्यक्रम विभिन्न पदों के नियुक्ति के लिए जिसमे सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट के पद है। इन सभी पदों के लिए झारखण्ड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संपूर्ण पाठ्यक्रम का विवरण हिंदी भाषा में नीचे दिया गया है।

मुख्य परीक्षा (हिंदी में)

मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र की परीक्षा 2 घंटा की होगी।

पत्र-1 भाषा ज्ञान 120 प्रश्न 2 घंटा
पत्र-2 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा ज्ञान 100 प्रश्न 2 घंटा
पत्र-3 सामान्य ज्ञान 150 प्रश्न 2 घंटा

 

पत्र:- 1 ( भाषा ज्ञान ):- JSSC CGL SYLLABUS IN HINDI

परीक्षा की अवधि : 2 घंटे

क्र० सं० बिषय कुल प्रश्न कुल अंक
1 हिन्दी भाषा ज्ञान 60 180
2 अंग्रेजी भाषा ज्ञान 60 180
कुल 120 360
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा (Merit) निर्धारण के लिए नहीं जोड़ा जायेगा।
  • यह पत्र अर्हक (Qualifying) प्रकृति का होगा।
  • इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 30% अंक निर्धारित रहेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक की काट लिया जायेगा।
  • परीक्षा ओ0एम0आर0 (OMR) पर आधारित होगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ(Objective Types) एवं बहुविकल्पीय (MCQ Type) उत्तर युक्त होंगे।

Also Read : Jharkhand GK in Hindi | झारखण्ड का सामान्य ज्ञान | GK in Hindi

 

  • हिन्दी भाषा ज्ञान

    हिन्दी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – कुल 30 प्रश्न
    हिन्दी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – कुल 30 प्रश्न
  • अंग्रेजी भाषा ज्ञान

    अंग्रेजी अनुच्छेद पर आधारित प्रश्न – कुल 30 प्रश्न
    अंग्रेजी व्याकरण पर आधारित प्रश्न – कुल 30 प्रश्न

पत्र:- 2 (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा ज्ञान)

परीक्षा की अवधि : 2 घंटे

क्र० सं० बिषय कुल प्रश्न कुल अंक
1 उर्दू / संथाली / बंगला / मुण्डारी / हो / नागपुरी / खड़िया / कुडूख (उरांव) / कुरमाली / खोरठा / पंचपरगनिया / उड़िया 100 300
कुल 100 300
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा (Merit Basis) निर्धारण के लिए जोड़ा जायेगा।
  • अभ्यर्थी को ऊपर दिए गए भाषाओ में से किसी एक भाषा का चुनाव करना होगा ।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक काट लिए जायेंगे।
  • परीक्षा ओ0एम0आर०(OMR Based) पर आधारित होगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ(Objective Type) एवं बहुविकल्पीय (MCQ)उत्तर युक्त हों।

पत्र:- 3 ( सामान्य ज्ञान )

परीक्षा की अवधि : 2 घंटे

क्र० सं० बिषय कुल प्रश्न कुल अंक
1 सामान्य अध्ययन 30 90
2 मानसिक क्षमता जाँच 20 60
3 सामान्य गणित 20 60
4 सामान्य विज्ञान 20 60
5 कप्यूटर का ज्ञान 20 60
6 झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 40 120
कुल 150 450
  • इस परीक्षा के प्राप्त अंक मेधा (Merit) निर्धारण के लिए जोड़ा जायेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 3 (तीन) अंक दिये जायेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 (एक) अंक काट लिए जायेंगे।
  • परीक्षा ओ0एम0आर०(OMR Based) पर आधारित होगा।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ(Objective Type) एवं बहुविकल्पीय (MCQ)उत्तर युक्त हों।

 

JSSC CGL Syllabus In Hindi

सामान्य अध्ययन

  • वर्तमान से जुड़ी घटनाओं और दिन-प्रतिदिन की घटनाओं के सूक्ष्म अवलोकन और उनके प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे मामलों की जानकारी जैसे किसी भी शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाताी है। इसमें झारखण्ड, भारत और पड़ोसी देशों के संबंध में जुड़ी जानकारी विशेष रूप से है।
  • सम-सामयिक विषय
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
  • वैज्ञानिक प्रग्रति
  • भारतीय भाषाएँ
  • पुस्तक
  • लिपि
  • राजधानी
  • मुद्रा
  • खेल-खिलाड़ी
  • महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।
  • भारत का इतिहास
  • भारत की संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आंदोलन, आर्थिक परिदृश्य
  • भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों के बारे में प्रमुख विशेषताएँ
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था
  • देश की राजनीतिक प्रणाली
  • सामुदायिक विकास
  • पंचायती राज
  • पंचवर्षिय योजना।
  • झारखण्ड राज्य की भौगोलिक स्थिति
  • झारखण्ड की राजनीतिक स्थिति की सामान्य जानकारी।

 

सामान्य विज्ञान

विज्ञान  के प्रश्न में दिन-प्रतिदिन के अवलोकन एवं अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामान्य समझ, जानकारी एवं परिबोध से संबंधित प्रश्न रहेंगे। जैसा कि एक सुशिक्षित व्यक्ति से जिसने किसी विज्ञान के विषय का विशेष अध्ययन नहीं किया हो, अपेक्षित है।

 

सामान्य गणित

  • अंक गणित
  • प्राथमिक बीजगणित
  • ज्यामिति
  • सामान्य त्रिकोणमिति
  • क्षेत्रमिति से संबंधित प्रश्न रहेंगे। सामान्यतः इसमें मैट्रिक/10वीं कक्षा स्तर के प्रश्न रहेंगे।

Also Read : JSSC Recruitment 2022 | JSSC Stenographer Recruitment -Total Vacancy 452

मानसिक क्षमता जाँच

  • सादृश्य
  • स्थान कल्पना
  • समानता एवं भिन्नता
  • समस्या समाधान
  • संबंध अवधारणा
  • विश्लेषण
  • दृश्य स्मृति
  • विभेद
  • अवलोकन
  • अंक गणितीय तर्कशक्ति
  • अंक गणितीय संख्या श्रृंखला एवं कूट लेखन तथा कूट व्याख्या इत्यादि।

 

कप्यूटर का ज्ञान

  • इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों
  • एम॰एस॰ विन्डो आपरेटिंग सिस्टम
  • एम॰एस॰ आफिस (M.S. Office) एवं इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

Also Read : JSSC Municipal Service Recruitment 2022 – Apply Online

झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान

  • झारखण्ड राज्य के इतिहास
  • झारखण्ड का भुगोल, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान खनिज
  • उद्योग राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान
  • झारखण्ड राज्य के खेल-खिलाड़ी
  • झारखण्ड के विकास योजनाएँ, व्यक्तित्त्व, नागरिक उपलब्धियाँ, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय इत्यादि।

नोट

  • मु़ख्य परीक्षा में पत्र-1 (भाषा ज्ञान) की परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक (Qualifying) 30 प्रतिशत होगा।
  • मुख्य परीक्षा में पत्र-1 (भाषा ज्ञान) में न्यूनतम अर्हतांक से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयन हेतु असफल/अयोग्य माने जायेंग।
  • असफल अभ्यर्थियों के पत्र-2 एवं पत्र-3 का मूल्यांकन नहीं किया जायेगा।
  • मेधा क्रमांक सूची (Merit) मुख्य परीक्षा के पत्र-2 और पत्र-3 को जोड़कर बनाया जाएगा।

 

Also Read : JAC 10TH RESULT 2022- JHARKHAND BOARD 10TH RESULT 2022

1 thought on “JSSC CGL SYLLABUS IN HINDI | JSSC CGL SYLLABUS”

Leave a Comment

error: Content is protected !!