झारखण्ड का परिचय | Information about Jharkhand

झारखण्ड का परिचय : आज हम सभी इस लेख के मध्यम से ये जानेंगे की हमारा झारखण्ड कब कैसे और क्यों बना ? जब भी आप ये आर्टिकल पढ़ेंगे तो आपको ये जानकर आपार ख़ुशी मिलेंगी की हमारा झारखण्ड शुरू से ही क्रांतिकारी विचार धाराओं का स्थल रहा है।
जब हम एक तरफ ब्रिटिश (अंग्रेजों) से आपने देश को स्वतंत्र करने की लड़ाई लड़ रहे थे। वही दूसरी तरफ हमारे झारखण्ड के बुद्धिजीवी लोग झारखण्ड के अलग होने की माँग के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए थे। झारखण्ड की अलग माँग का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण कारण यह था की हमारा झारखण्ड शुरू से ही खनिज पदार्थों से भरा हुआ राज्य रहा है। आज भी झारखण्ड में देश के कुल खनिज पदार्थ का 40 प्रतिशत खनिज हमारे झारखण्ड में पाया जाता है। इतनी प्रचुर मात्रा में खनिज होने के कारण भी हमारे झारखण्ड में रोज़गार का कोई अवसर यहाँ के निवासी को नहीं मिल पाता था। एवं झारखण्ड के विकास के लिए बिहार सरकार द्वारा कुल राजस्व का मात्र 20 प्रतिशत ही दिया जाता था । यही सभी कारणों के वजह से बिहार से झारखण्ड को अलग राज्य बनाने की माँग की गयी।
आगे हम इस आर्टिकल में
बिंदुवार तरीके से झारखण्ड के बारे में जानेंगे ।

  • झारखण्ड कब और कैसे बना ?
  • झारखंड  के पड़ोसी राज्य कौन-कौन से है ? 
  • पांच प्रमंडल का निर्माण झारखण्ड में कैसे हुआ ?
  • झारखण्ड के 24 जिलों का निर्माण ?

झारखण्ड कब और कैसे बना : झारखण्ड का परिचय

जैसे की आपने झारखण्ड का परिचय में पढ़ा किन कारणों से एक अलग राज्य झारखण्ड की माँग की गयी।  इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने एक आदिवासी महासभा का गठन 31 मई 1938 ई में किया था। जिससे की इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सके। इस आदिवासी महासभा के अध्यक्ष थियोडोर सुरीन बने थे। और इसके उपाध्यक्ष बंदी उरांव थे। जब ये आदिवासी महासभा का गठन किया गया तब झारखण्ड आंदोलन काफी अच्छी गति से आगे बढ़ी। ये लोग देश और दुनिया की अच्छी समझ रखते थे। और साथ ही साथ ये अपने संस्कृति और इतिहास के प्रति गौरव करते थे।

स्वतंत्र झारखण्ड राज्य के सपने को आगे बढ़ने के लिए प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा भी इस आंदोलन में 1939 ई में जुड़े और वो आदिवासी महासभा के अध्यक्ष बने। जयपाल सिंह मुंडा एक बुद्धिजीवी मनुष्य तो थे ही साथ ही साथ उनका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली था । इस आंदोलन में उनके आ जाने से इस आंदोलन को काफी गति मिल गयी थी।  जयपाल सिंह मुंडा की अगवाई में अलग झारखण्ड आज का सपना देखा और 15 नवंबर 2000 ई को भारत का 28 वां  राज्य झारखण्ड बिहार से अलग होकर बना।

पड़ोसी राज्य झारखण्ड के कौन-कौन से है ? 

पड़ोसी राज्य झारखण्ड के कुल  5 है – बिहार , ओड़िसा , पश्चिम बंगाल , छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश  

झारखण्ड के 5 पड़ोसी राज्य  
झारखण्ड के पूरब भाग में पश्चिम बंगाल
झारखण्ड के पश्चिम भाग में छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश
राज्य  के उतर भाग में बिहार
झारखण्ड के दक्षिणी भाग में ओड़िसा

राज्य के पांच प्रमंडल का निर्माण कैसे हुआ ?

झारखंड के 5 प्रमंडल को जानने से पहले आपको ये जानना ज़रूरी है की प्रमंडल किसे कहते है?

प्रमंडल ( Divisions) : हमारे भारत के विभिन्न राज्ये में प्रशासनिक सुविधा के लिए बनाया गया क्षेत्र है जिसमे कई ज़िले शामिल होते है उसे हम प्रमंडल कहते है। राज्य में प्रशासन सही ढ़ग से काम करें इसलिए राज्य को प्रमंडल में , प्रमंडल को जिलों में , जिलों को अनुमंडल में , एवं अनुमंडल को प्रखंड में बांटा गया है।  

झारखंड को जब बिहार से 15 नवंबर 2000 ई को  अलग किया गया था उस समय झारखंड के 4 प्रमंडल और 18 जिलें थे।

प्रमंडल ( Divisions) जिला ( District)
पलामू प्रमंडल पलामू , गढ़वा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल चतरा , हजारीबाग , गिरिडीह , बोकारो , धनबाद , कोडरमा
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची , लोहरदगा , गुमला , पश्चिमी सिमभूम , पूर्वी सिंहभूम
संथाल परगना प्रमंडल देवघर , दुमका , गोड्डा , साहेबगंज , पाकुड़,

प्रशासनिक व्यवस्था और सही ढ़ग से राज्य में काम करें इसलिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल जो सबसे बड़ा प्रमंडल हमारे झारखण्ड में था । उसे दो भागों में बाट कर एक नया प्रमंडल का निर्माण किया गया जिसे हम कोल्हान प्रमंडल के नाम से जानते है। झारखण्ड का परिचय में आगें हम ये जानेंगे  की 2001 ई में कौन- कौन से नए ज़िले झारखण्ड में बनाये गए। 2001 ई में झारखण्ड में 4 नये जिले बनाये गए है – लातेहार , सिमडेगा , जामताड़ा , सरायकेला- खरसावां ।  झारखण्ड का परिचय में हम ये भी जानेंगे की कौन सा जिला किस जिले से अलग होकर नये जिलें को बनाया गया है। 

झारखण्ड के नये जिलों का नाम 

  1. लातेहार : – लातेहार जिला 2001 ई में पलामू जिला से अलग करके नया जिला बनाया गया ।
  2. सिमडेगा : – 30 अप्रैल 2001 ई को गुमला से अलग होकर एक नया जिला सिमडेगा बनाया गया ।
  3. जामताड़ा : – 26 अप्रैल 2001 ई को जामताड़ा दुमका से अलग होकर बना । 
  4. सरायकेला- खरसावां : – सरायकेला- खरसावां 2001 ई पश्चिमी सिमभूम से अलग करके नया जिला बनाया गया ।

झारखण्ड में 2007 ई में दो और नये जिलें बनाये गए जो खूंटी और रामगढ़ है। खूंटी और रामगढ़ जिला किस जिलें से अलग होकर बना है आइये हम जानते है ।

  1.   खूंटी : – 12 सितम्बर 2007 ई को रांची से अलग होकर एक नया जिला खूंटी बनाया गया ।
  2.  रामगढ़ : – 12 सितम्बर 2007 ई  को हजारीबाग से अलग होकर रामगढ़ जिला बना । 

झारखण्ड  के  प्रमंडल :-

झारखण्ड का परिचय

झारखण्ड राज्य के 5 प्रमंडल में कौन- कौन से जिलें आते है और इसके मुख्यालय कहा है, हम इस लेख में ये जानेंगे ।

प्रमंडल ( Divisions) जिला ( District) मुख्यालय (Headquarters)
पलामू प्रमंडल ( Palamu Division ) पलामू , गढ़वा , लातेहार मेदनीनगर
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ( North Chhotanagpur Division ) चतरा , हजारीबाग , रामगढ़ , गिरिडीह , बोकारो , धनबाद , कोडरमा हजारीबाग
संथाल परगना प्रमंडल (Santhal Pargana Division ) देवघर , दुमका , गोड्डा , साहेबगंज , पाकुड़, जामताड़ा  दुमका
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल ( South Chhotanagpur Division) रांची , लोहरदगा , गुमला , सिमडेगा , खूंटी रांची
कोल्हान प्रमंडल ( Kolhan Division ) पश्चिमी सिमभूम , पूर्वी सिंहभूम ,सरायकेला- खरसावां चाईबासा

Also Read : वन एवं वन्य जीवन संसाधन कक्षा 10 एन० सी० आर० टी० समाधान।

Also Read : Vikas Class 10 Economics Chapter 1 NCERT Solution in Hindi

झारखण्ड के पड़ोसी राज्य में जिलों का स्पर्श 

झारखण्ड का परिचय

 

पड़ोसी राज्य पड़ोसी राज्य में जिलों का स्पर्श  जिलें 
बिहार राज्य गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गुड्डा, साहेबगंज 10 जिलें
पश्चिम बंगाल साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामतारा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, राँची, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम 10 जिलें
ओडिशा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा 4 जिलें
छत्तीसगढ़ सिमडेगा, गुमला, लातेहार, गढ़वा 4 जिलें
उत्तर प्रदेश गढ़वा 1 जिलें

 

झारखण्ड का परिचय(Jharkhand ka parichay) से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न : भारत का 28 वां  राज्य झारखण्ड बिहार से अलग करके कब बनाया गया ?
उत्तर :-
15 नवंबर 2000 ई को भारत का 28 वां  राज्य झारखण्ड बिहार से अलग होकर बना।

प्रश्न :  आदिवासी(Aadiwasi) महासभा का गठन कब किया गया था ?
उत्तर :- 31 मई 1938 ई आदिवासी महासभा का गठन  किया गया था ।

प्रश्न :  जयपाल सिंह मुंडा का संबंध किस खेल से है।
उत्तर :-
जयपाल सिंह मुंडा हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 ई  के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया ।

प्रश्न :  झारखण्ड गठन के समय प्रमंडल की संख्या एवं जिलों की संख्या कितनी थी।
उत्तर :-  झारखंड गठन के समय 4 प्रमंडल और 18 जिलें थे।

प्रश्न :  झारखण्ड में 2001 ई में कौन- कौन से नए ज़िले बनाये गए ?
उत्तर :-  झारखण्ड में 2001 ई में 4 नये जिले बनाये गए है – लातेहार , सिमडेगा , जामताड़ा , सरायकेला- खरसावां ।

प्रश्न :  2007 ई में झारखण्ड में कौन-कौन से नयी जिले बने ।
उत्तर :- खूंटी और रामगढ़

प्रश्न : झारखण्ड का सबसे बड़ा प्रमंडल कौन है।

उत्तर :-उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ( North Chhotanagpur Division )

प्रश्न : झारखण्ड से कितने जिलें बिहार राज्य को स्पर्श करती है?
उत्तर :- झारखण्ड से 10 जिलें  बिहार राज्य को स्पर्श करती है।

प्रश्न : झारखण्ड से कितने जिलें पश्चिम बंगाल को स्पर्श करती है?
उत्तर :-
झारखण्ड से 10 जिलें  पश्चिम बंगाल राज्य को स्पर्श करती है।

प्रश्न : झारखण्ड से कितने जिलें छत्तीसगढ़ को स्पर्श करती है?
उत्तर
:- झारखण्ड से 4 जिलें  छत्तीसगढ़ राज्य को स्पर्श करती है।

प्रश्न : झारखण्ड से कितने जिलें ओडिशा  को स्पर्श करती है?
उत्तर :-
झारखण्ड से 4 जिलें ओडिशा राज्य को स्पर्श करती है।

प्रश्न : झारखण्ड से कितने जिलें उत्तर प्रदेश को स्पर्श करती है?
उत्तर :-
झारखण्ड से केवल एक जिला गढ़वा उत्तर प्रदेश राज्य को स्पर्श करती है।

प्रश्न : झारखण्ड का कौन- सा ऐसा जिला है जो तीन राज्ये को स्पर्श करती है?
उत्तर :-
झारखण्ड का एक मात्र जिला गढ़वा है जो तीन राज्ये को स्पर्श करती है- उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़ , बिहार

प्रश्न : कितने देश है जो झारखण्ड के सीमा को छूते है ?
उत्तर :-
झारखण्ड के सीमा को कोई भी देश नहीं छूते है।

प्रश्न : झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला कौन है?
उत्तर :-
झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिमभूम है।

error: Content is protected !!